कुछ लोग जीवन में ऐसे होते हैं
जिनसे ना रिश्ता होते हुए भी रिश्ता बन जाता है
बारिश की बूंदों सा कोई साथ
ठंडक दे जाता है
कोई बड़ा कोई छोटा किसी भी उम्र का हो
जीवन में नया रंग भर जाता है
हो जाते हैं खून के रिश्ते अजनबी
पल भर के साथ में कोई जिंदगी बन जाता है
आज लगता है फिर खुद से प्यार करूँ
कुछ लम्हों को मेरा भी साथ भा गया है
जिनसे ना रिश्ता होते हुए भी रिश्ता बन जाता है
बारिश की बूंदों सा कोई साथ
ठंडक दे जाता है
कोई बड़ा कोई छोटा किसी भी उम्र का हो
जीवन में नया रंग भर जाता है
हो जाते हैं खून के रिश्ते अजनबी
पल भर के साथ में कोई जिंदगी बन जाता है
आज लगता है फिर खुद से प्यार करूँ
कुछ लम्हों को मेरा भी साथ भा गया है
कुछ लम्हे जीवन की धारा बदल गए
ना कुछ माँगकर भी अपना कर गए
किस दुआ से माँगूँ ख़ुशियाँ उनकी
जो खुद दुआ से हैं ये इशारा कर गये
जो मेरी तड़प को समेट कर
मुस्कुराना सिखा जाते हैं
बिना किसी उम्मीद के
चलते ही ही जाते हैं
ये आरज़ू है की उस लम्हे पर मैं
क़ुर्बान कर दूँ खुद को
जो उम्मीद बन जीवन की धारा बन गए